कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। आईआईटी के रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केंद्र में ज्वेलरी निर्माण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें गांव से आए कारीगरों और युवाओं को पारंपरिक शिल्प के साथ आधुनिक डिजाइन व तकनीक से प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यशाला में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। यहां मिट्टी एवं क्रोशिया ज्वेलरी निर्माण की दो समानांतर कार्यशालाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि अर्चना सोनी ने किया। मिट्टी ज्वेलरी कार्यशाला में 34 प्रतिभागी हैं, जो मुख्यतः कुम्हार परिवारों से हैं। पारंपरिक कला को नए रूप में सीख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, 40 ग्रामीण महिलाएं क्रोशिया के माध्यम से आधुनिक धागा-आधारित आभूषण बनाना सीख रही हैं, जिससे उनके लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। परियोजना कार्यकारी अधिकारी रीता सिंह ने बताया कि कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.