कानपुर, मार्च 12 -- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की ओर से आयोजित ''प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लाभार्थी प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर-2026'' का शुभारंभ प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने किया। प्रदर्शनी में 25 जिलों से आए पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि योजना में अब लाभार्थियों को 15 हजार रुपये की टूल किट दी जाएगी। प्रदेश सरकार भी अब तक सवा लाख लोगों को सीएम विश्वकर्मा योजना में शामिल कर चुकी है। केंद्र सरकार की योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2023 में की थी। 13,000 करोड़ रुपये की इस योजना से पारंपरिक शिल्पकारों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। समारोह को एमएसएमई विकास कार्यालय के निदेशक वीके वर्मा ,विधायक सुरेन्द्र मैथानी, नीलिमा कटियार , डा. भक्ति विजय शुक्ला, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.