मोतिहारी, फरवरी 23 -- मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विवि द्वारा आयोजित यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स फेस्ट 'उमंग 3.0-2026' के दूसरे दिन चाणक्य परिसर में पारंपरिक खेल पिट्टू के साथ-साथ शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्कूल स्थित चाणक्य परिसर में किया गया, जिसमें विवि के विभिन्न विभागों की 10 महिला टीमों एवं 20 पुरुष टीमों ने भाग लिया। शुरुआती दौर से ही मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने जोश, रणनीति एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में मीडिया वॉरियर ने द आयरन आइकॉन्स को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गोल्डन गर्ल्स ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.