पारंपरिक व्यंजन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, उद्यमियों से मांगे आवेदन
औरैया, जुलाई 16 -- जिले के पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। उद्योग विभाग ने शुद्ध देशी घी, दूध से बने उत्पाद, मिठाई, बालूशाही और शुद्ध गुड़ आधारित पारंपरिक व्यंजनों से जुड़े कारोबारियों से आवेदन मांगे हैं। चयनित उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता के साथ उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका भी मिलेगा। उद्योग विभाग के अनुसार 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में पहली बार ''एक जनपद एक व्यंजन'' (ओडीओसी) के तहत चयनित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह भी पढ़ें- दुग्ध उत्पाद कारोबार शुरू करने वालों को मिलेगा 20 लाख तक अनुदान इसमें भाग लेने वाले उद्यमियों को स्टॉल और आवागमन खर्च की सुविधा भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.