रुडकी, अक्टूबर 7 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में बुधवार को गढ़ भोज दिवस पर छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खानपान और स्थानीय व्यंजनों से परिचित कराना कराया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड के विभिन्न पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए। इनमें उड़द दाल के पकौड़े, झंगोरे की खीर, मांडवे की रोटी, आलू के गुटके, कद्दू का रायता और चौसा समेत अन्य पहाड़ी व्यंजन शामिल रहे। छात्र-छात्राओं ने इन व्यंजनों के पारंपरिक महत्व और उत्तराखंड की संस्कृति में इनके स्थान के बारे में भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गढ़भोज से संवरेगी सेहत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गढ़ भोज से पारंपरिक खाद्य विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश यह भी पढ़ें- गढ़भोज हमारी संस्कृति और प्राकृतिक...