धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झामुमो स्थापना दिवस पर झामुमो के समर्थक पारंपरिक वेषभूषा में झारखंडी गीतों पर थिरकते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। हाथों में ढोल नगाड़े की आवाज और थिरकती हुई महिलाएं झारखंडी संस्कृति को दिखा रही थीं। आचार संहिता को देखते हुए झामुमो के वरीय नेताओं ने पारंपरिक हथियार लेकर नहीं आने की अपील की थी। अपील का असर देखने को मिला। बिना पारंपरिक हथियार के ही झामुमो के कार्यकर्ता इस बार गोल्फ ग्राउंड पहुंचे थे। बरवाअड्डा और पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह, जीतपुर और झिनाकी से कई झामुमो कार्यकर्ता पैदल ही गोल्फ ग्राउंड पहुंच गए थे। ------ जिला कमेटी ने संभाली कार्यक्रम की कमान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन एवं संचालन मन्नू आलम ने किया। मौके पर मुख्य रूप से डॉ नीलम मिश्रा, जग्गू महतो, रमेश टुडू, तसलिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.