मेरठ, जुलाई 1 -- कांवड़ यात्रा 2026 में वेस्ट यूपी में इस बार वाहनों के पहिये नहीं रुकेंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। व्यवस्था की जा रही है कि पारंपरिक रूट पर ही कांवड़िया चलते रहेंगे और वेस्ट यूपी के तमाम एक्सप्रेस-वे और ग्रीन कॉरिडोर पर वाहन दौड़ेंगे। मंगलवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और एडीजी ट्रैफिक ए.सतीश गणेश ने वीडियो कांफ्रेंस पर जोन के सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्लानिंग की। डीआईजी मेरठ और डीआईजी सहारनपुर ने प्रेजेंटेशन दी और रूटमैप तैयार किया गया। आगामी इंटर स्टेट मीटिंग में पूरा प्लान बाकी राज्यों के पुलिस अधिकारियों से साझा किया जाएगा, ताकि प्लानिंग पुख्ता हो सके। यह भी पढ़ें- पारंपरिक रूट पर चलेंगे कांवड़िया, एक्सप्रेस-वे और ग्रीन कॉरिडोर पर दौड़ेंगे वाहनवीडियो कांफ्रेंस का आयोजन मेरठ एडीजी भानु भ...