पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हमसफर बने 92 जोड़े
गंगापार, जून 25 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खंड जसरा के 23, शंकरगढ़ के 20, करछना 20, कौंधियारा 27 और चाका के 02 जोड़ों के लिए स्वास्तिक गेस्ट हाउस गौहनिया में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कुल 92 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।इस मौके पर मुख्य अतिथि बारा विधायक डॉ. वाचस्पति और शंकरगढ़ निर्मला देवी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुखगण इन्द्र नाथ मिश्र, सरोज कमलेश दुबे, अजीत सिंह और अनिल पटेल द्वारा वर वधू को नवजीवन की शुभकामनाएं दी। विधायक बारा ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लाभकारी है। विवाह समारोह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.