देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल द्वारा शनिवार की रात भीखमपुर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रोटेरियन तथा परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। फगुआ व गीतों का लोगों ने आनंद उठाया।पूनम मणि त्रिपाठी ने अपने गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। लोग को झूमने पर मजबूर हो गए। रोटेरियन राजेंद्र जायसवाल और पूनम मणि त्रिपाठी ने युगल गीत प्रस्तुत किए। साथ ही पारंपरिक फगुआ गीत भी प्रस्तुत किए गए। सभी लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब देवरिया सेंट्रल, इनर व्हील क्लब देवरिया सृजन रोट्रैक्ट क्लब सहित अन्य सहयोगी संगठनों के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान रोटेरियन अरुण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.