धनबाद, जनवरी 27 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को रघुनाथपुर में कुड़मालि कैलेंडर का विमोचन किया। कहा कि यह कैलेंडर पारंपरिक परंपराओं का पुख्ता दस्तावेज है। जो सांस्कृतिक चेतना को मजबुत करेगा। जिप सदस्य श्वेता कुमारी ने कहा कि यह कैलेंडर कुड़मालि संस्कृति का जीवंत आधार है। रचयिता सारियान केड़ुआर, त्रिलोचन महतो, प्रसन्नजीत महतो, स्वपन कुमार महतो, प्रदीप, मिथुन, निमाइचंद्र महतो, साहेबलाल मोदी, पिंटु, गणपति महतो, सीताराम महतो, उदय कुमार महतो, किरण कुमारी आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.