पारंपरिक पदाधिकारियों से जुड़े पदाधिकारियों ही ग्राम सभा के नेतृत्व का अधिकार
सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नप कार्यालय के समीप गुरुवार को लेलेबुरु परगना कम्पाट मुंडा 22 पड़हा एवं वीरू परगना कम्पाट मुंडा 22 पड़हा के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। अर्जुन होरो की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान झारखंड पेसा नियमावली 2025 में संशोधन की मांग की। मौके पर अनूप लकड़ा, समी आलम एवं रावेल लकड़ा भी मौजूद थे।
पारंपरिक नेताओं की भूमिका छोटानागपुर मुंडा सांस्कृतिक संगम के सुप्रियन समद ने कहा कि पेसा कानून के तहत ग्राम सभा की अध्यक्षता केवल पारंपरिक प्रधानों एवं स्वशासन व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा ही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांझी, हाता मुंडा, पड़हा राजा, महतो, मानकी, मुंडा एवं डोकलो सोहर जैसे पारंपरिक पदाधिकारियों को ही ग्राम सभा का नेतृत्व करने का अधिकार मिलना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.