दुमका, नवम्बर 6 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के हथियापाथर पंचायत अंतर्गत दतियारपुर गांव के मार्शल मुर्मु ने श्री विधि धान अपना कर पारंपरिक तरीकों को छोड़ अच्छी पैदावार किया है। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने मार्शल मुर्मु द्वारा श्री विधि द्वारा लगाए गए धान की सराहना किया है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि मसलिया आत्मा द्वारा मार्शल मुर्मु को बीज उपलब्ध कराया गया था। श्री विधि से खेती की एक उन्नत और प्रभावी तकनीक है। जिससे उपज में वृद्धि होती है और कीटों व रोगों का खतरा कम होता है। इस विधि से पारंपरिक तरीकों की तुलना में धान की पैदावार काफी ज्यादा होती है, क्योंकि पौधों को बेहतर विकास के लिए पर्याप्त जगह और पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे प्रति पौधा कल्ले ज्यादा निकलते हैं। खेत में लगातार पानी भरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.