पारंपरिक ज्ञान प्रकृति संरक्षण की सबसे बड़ी पूंजी: कल्पना
रांची, जुलाई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑड्रे हाउस में बुधवार को सारथी नेटवर्क और झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जलवायु अखड़ा का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन विधायक कल्पना सोरेन ने पौधे में जल अर्पित कर किया। सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 400 से अधिक प्रतिभागी जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, वन अधिकार और न्यायसंगत बदलाव जैसे विषयों पर मंथन कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि वैश्विक जलवायु संकट से निपटने के लिए निरंतर और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समुदायों का पारंपरिक ज्ञान पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे विकास की नीतियों में प्रमुखता मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल, जंगल और जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, बल्कि झारखंड की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.