चम्पावत, जून 11 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के सिमल्टा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पारंपरिक जल स्रोत के आसपास सफाई की गई। प्रधान गिरीश पालीवाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में अभियान के सोशल कोऑर्डिनेटर हरीश भट्ट ने जल संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से पारंपरिक नौलों व धारों को सूखने से बचाने के लिए कार्य करने को कहा। यहां ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन भंडारी, जियो हाइड्रोलॉजिस्ट सुमित राणा और तकनीकी विशेषज्ञ जीवन रंसवाल समेत धारा नौला संरक्षण समिति के सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पारंपरिक जल स्रोत की सफाई की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...