जहानाबाद, मार्च 27 -- केयाल ठाकुरवाड़ी में चैता कार्यक्रम का हुआ आयोजन करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के केयाल ठाकुरवाड़ी में रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर भव्य चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन का नेतृत्व ठाकुर बाड़ी के महन्त श्रीनिवास शर्मा ने किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद लोक कलाकार संतोष भारती ने अपने मधुर स्वरों से चैता गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने एक से बढ़कर एक आरती एवं पारंपरिक चैता गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उनके गीतों पर श्रोता झूमते नजर आए और पूरे परिसर में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया और ...