घाटशिला, मार्च 6 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित नटराज गेस्ट हाउस में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले बहरागोड़ा प्रखंड के ग्राम प्रधानों का मासिक बैठक ग्राम प्रधान शरत चन्द्र मंगल के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मौजूद ग्राम सभा की सशक्तिकरण करने, पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ को मजबूत करने के लिए सदस्यता नवीकरण एवं पंचायत स्तरीय कमेटी की समीक्षा बैठक 31 मार्च तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरूण बारिक शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अपने जिम्मेदारी एवं अधिकार को समझें और सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभायें। ग्रामसभा क्षेत्र की समस्याओं को सूचीबद्ध करें। समस्याओं की समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.