पारंपरिक ग्रामों की पहचान के लिए प्रखंड स्तरीय समिति गठित
चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- बंदगांव, संवाददाता झारखंड पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली, 2025 (पेसा नियमावली) के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत बंदगांव प्रखंड में पारंपरिक ग्रामों की पहचान, ग्राम सभाओं के गठन तथा उनकी भौगोलिक सीमाओं के निर्धारण के लिए प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया। इस संबंध में प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह बीडीओ भीषम कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन से स्थानीय स्वशासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य कर निर्धारित अवधि में प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि समिति पारंपरिक ग्रामों की पहचान, ग्राम सभाओं का गठन, उनकी भौगोलिक सीमाओं का निर्धारण तथा स्थानीय समुदाय, पारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.