पारंपरिक खेल विरासत केवल अतीत की पहचान नहीं
मेरठ, सितम्बर 10 -- मेरठ। भारत के पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति, जीवनशैली एवं गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। इन खेलों को आधुनिक खेल व्यवस्था से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की जरुरत है। क्रीड़ा भारती द्वारा आईआईएमटी विवि में हुए खेल संवाद में यह बात मेजर ध्यानचंद खेल विवि के कुलपति डॉ.दीप अहलावत ने ये बात कही। भारतीय पारंपरिक खेलों की समृद्ध विरासत, खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को समर्पित खेल संवाद में खेल जगत से जुड़े व्यक्तित्वों ने भारतीय पारंपरिक खेलों को नई पहचान देने और युवा खिलाड़ियों को उनसे जोड़ने पर जोर दिया। क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने भारतीय खेल परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने और खेलों से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने की अपील की। यह भी पढ़ें- कबड्डी प्रतियोगिता में नेपाल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.