पारंपरिक खेलों व प्रस्तुतीकरण के साथ समर कैंप का समापन
बुलंदशहर, मई 20 -- क्षेत्र के पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 13 मई से चल रहे समर कैंप का समापन पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण के साथ हुआ। छात्राओं ने खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया। इसके अलावा अंताक्षरी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं। अंजली कुमारी, तनु, फातिमा, माहिरा, फरीन सैफी, हिबा यासीन, अलीमा, इकरा, हुमैरा, रहनुमा, दीक्षा, जया और सोनिया आदि छात्राएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि समर कैंप छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। शिक्षक रिलेशन सिंह, वीर प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार, काजल राघव, इकरा तस्वीर और अजय यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जीजीआईसी में हुआ समर कैंप का समापन यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.