पारंपरिक कला और शिल्प पर कार्यशाला शुरू
वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय और राजकीय महिला महाविद्यालय बरेका की तरफ से मंगलवार को 'पारंपरिक कला और शिल्प का संरक्षण' विषयक तीन सप्ताह की कार्यशाला शुरू हुई। 15 अक्तूबर तक चलने वाली कार्यशाला के तहत छात्राओं को फोटोग्राफी टेक्सटाइल डिजाइनिंग, मीडिया मेकिंग, टेराकोटा, वेस्ट मटीरियल आदि से संबंधित कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दृश्यकला संकाय के प्रो. मनीष अरोरा और उनकी टीम प्रशिक्षण देगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजकिशोर त्रिपाठी और उनके दल की सदस्य प्रो. रचना शर्मा और डॉ. प्रज्ञा ने कार्यशाला के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यशाला में प्रशिक्षित छात्राओं को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए इनोवेशन आइडियाज दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.