प्रयागराज, मई 16 -- इलाहाबाद संग्रहालय में शनिवार को ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति समीर जैन ने किया। प्रदर्शनी में प्रशिक्षिका अनुश्री अग्रवाल और पल्लवी चंदेल ने प्रतिभागियों को कपड़े पर चित्रों को बनाने की तकनीक और प्राकृतिक संतुलन में हाथी के महत्व के बारे में जानकारी दी। न्यायमूर्ति ने कहा कि हमारी पारंपरिक कलाएं विलुप्त न हों, इसके लिए उनके संरक्षण की जरूरत है। संचालन सुशील शुक्ल ने किया। 29 मई तक संचालित होने वाली कार्यशाला में बच्चों को रुमाल, लिहाफ, काटन बैग व टी शर्ट पर छापा सिखाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पांडुलिपि निवारण और संरक्षण पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित यह भी पढ़ें- महिला हस्त शिल्प कला कार्यशाला का समापन यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने जानी भारतीय संस्कृति

हिंदी हिन्द...