भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में बुधवार को रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियों, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग व अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने रंग-बिरंगी पिचकारी, मुखौटे और टोपियां पहनकर त्योहार का भरपूर आनंद लिया। वहीं, युवाओं की टोलियां पारंपरिक फगुआ गीतों की धुन पर थिरकती नजर आईं। घरों में महिलाओं ने मालपुआ, दहीबड़ा, गुजिया और ठंडई जैसे विशेष पकवानों से त्योहार की मिठास बढ़ाई। शहर के तिलकामांझी, बरारी, आदमपुर, खंजरपुर, नयाबाजार, सराय, भीखनपुर, मिरजानहाट और परबत्ती सहित प्रमुख बाजारों में होली की खासी रौनक रही। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की कड़ी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.