दुमका, मार्च 2 -- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कोलारकोंदा पंचायत के बसमाता गांव के आदिवासी समुदाय के लोगो ने पारंपरिक उल्लास और आस्था के साथ बाहा पर्व मनाया गया। गांव के मुहाने स्थित जाहेर थान में आयोजित तीन दिवसीय बाहा पर्व में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व अनिल मुर्मू ने किया, प्राणिक सनातन बास्की, जोकमझी चमन सोरेन,गुडित चुन्नु मरांडी,कुडुम नायकी अनेश्वर मुर्मू ग्राम प्रधान सह पंचायत का मुखिया उकील मरांडी समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बाहा पर्व आदिवासी समाज का प्रकृति पूजन का प्रमुख त्योहार है, जिसमें वनों और फूलों के माध्यम से ईश्वर की आराधना की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.