झांसी, अप्रैल 2 -- भद्रकाली शक्ति पीठ मंदिर भदरवारा में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के अंतर्गत गुरुवार आस्थावानों का मेला लग गया। गुरुवार शाम ताड़का वध का मंचन किया जाएगा। जिसमें विशाल रूप में बनाई गई ताड़का का वध हाथी घोड़े सहित पारंपरिक अंदाज में हुआ। आयोजन को लेकर मेला परिसर में विशेष तैयारियां की गई है। ताड़का वध के मंचन को देखने के लिए क्षेत्रभर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचते है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी कमेटी द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इसके बाद रात्रि में मेला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। बुंदेली लोकगीत एवं लोकनृत्य के माध्यम से स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे मेले का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो जाएगा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.