रामपुर, जनवरी 10 -- शहर के चर्चित पायल हत्याकांड में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। अदालत ने फैसले के लिए 22 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि गंज कोतवाली क्षेत्र में युवती पायल की 2019 में नृशंस हत्या कर दी गई। जिसमें उसके मंगेतर जहांगीर समेत छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया था। इस केस का ट्रायल एडीजे-फस्ट की कोर्ट में चल रहा है। बचाव पक्ष की बहस पिछले दिनों ही पूरी हो गई थी। अभियोजन पक्ष से निजी अधिवक्ता विनीत चौधरी को बहस करनी थी, शुक्रवार को यह बहस भी पूरी हो गई। एडीजीसी प्रताप सिंह मौर्य ने बताया कि अब इस मामले में दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने निर्णय के लिए 22 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.