गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रविदास महासभा गिरिडीह के बैनर तले सोमवार को शहर में लोगों ने पायल कुमारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शहर के झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से बैनर व तख्ती लेकर नगर भ्रमण किया। अंबेडकर चौक, टावर चौक, काली बाड़ी चौक का भ्रमण करते हुए प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग की। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क पर उतरे। बैनर पर लिखा था पायल कुमारी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करो, दलितों पर हो रहे अत्याचार नहीं सहेंगे। वहीं तख्तियों पर पायल कुमारी को न्याय दो, पायल कुमारी के हत्यारों को फांसी दो, दलितों के साथ भेदभाव नहीं चलेगा जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दलित समाज पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। पाय...