पायल व बिछिया उपहार सूची से हटे, अब मिलेंगे मात्र चार हजार
रामपुर, जून 14 -- रामपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर भी अब आसमान छूती चांदी की कीमतों का साया मंडराने लगा है। लगातार महंगी होती चांदी के कारण इस बार विवाह में कन्याओं को उपहार स्वरूप दी जाने वाली चांदी की पायल और बिछिया की विदाई हो सकती है। इसके बदले लाभार्थियों को नकद धनराशि देने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रति जोड़े पर कुल 1,00,000 का खर्च निर्धारित है। इसमें से 60,000 रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में भेजे जाते हैं जबकि 25,000 रुपये वैवाहिक उपहार सामग्री और 15,000 रुपये आयोजन व्यवस्था पर खर्च होते हैं। इस उपहार सामग्री में कपड़े, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग के साथ-साथ चांदी की पायल बिछिया देने का अनिवार्य है। चांदी की मौजूदा कीमतें काफी अधिक हैं, जिससे निर्धारित ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.