पायल चौधरी ने सीसीएसयू मेरिट में हासिल किया दूसरा स्थान
बुलंदशहर, जुलाई 6 -- रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा पायल चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों की सूची में द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पायल चौधरी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं। पायल चौधरी के पिता नीरज चौधरी सेना से सेवानिवृत्त होकर गांव खालौर में खेती करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ महाविद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है। प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग, हर्ष अग्रवाल एवं प्राचार्या डॉ. शीनू चौधरी ने पायल को मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.