लखनऊ, अगस्त 9 -- सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में मां की पायल बेचने की शिकायत करने पर एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर दोस्त पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पायल चोरी की बात पता चलने पर हुआ था विवाद यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ गया युवक घर के बाहर अचेत मिला, अस्पताल में तोड़ा दम; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपमामले की पृष्ठभूमि फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी निवासी प्रेमचंद्र सोनी पेशे से साइकिल मिस्त्री हैं और अपनी पत्नी मालती व पांच बेटों के साथ रहते हैं। सबसे बड़े बेटे शुभम सोनी (26) ऑटो चलाकर घर का खर्च चलाते थे। परिवार के अनुसार शुभम की पड़ोस में रहने व...