गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-103 के पास से एक निजी एयरलाइंस के पायलट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 814 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय अरशद अली उर्फ अज्जू निवासी कोझिकोड (केरल) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दौलताबाद की लैंडमार्क सोसाइटी में रह रहा था। पुलिस ने थाना राजेंद्र पार्क में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से पायलट है। वह खुद नशे का आदी था, लेकिन बाद में पैसों के लालच में नोएडा से अपने साथी से पांच लाख रुपये में यह ड्रग्स लाकर बेचने लगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पांच सौ रुपए प्रति पुड़िया के हिसाब से बेच रहा ...