हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने हरिद्वार में धन्यवाद संवाद यात्रा निकाली। इस दौरान हरीश रावत ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की और भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। जगह-जगह हरीश रावत का फूलमाला, आतिशबाजी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। हरीश रावत बड़े काफिले के साथ हरिद्वार से रवाना हुए। सबसे खास बात कि उनकी इस यात्रा में सबसे आगे चल रहे वाहन पर टाइगर इज बैक का पोस्टर लगा नजर आया। इसमें हरीश रावत की जींस और शर्ट पहने हुए फोटो लगी दिखाई दी। यह भी पढ़ें- चाकू लगने के बाद बचाई 180 लोगों की जान, असली हीरो हैं कैप्टन स्मित मच्छार हालांकि हरीश रावत ने इसे समर्थकों के सम्मान करने का प्रयास बताया।...