पायलट सीबीटी क्लस्टर ट्रेनिंग में ट्रैफिक विभाग ने किया मार्गदर्शन
संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। पायलट सीबीटी क्लस्टरके द्वितीय बैच की ट्रेनिंग के दौरान यातायात निरीक्षक परमहंस अपनी पूरी टीम के साथ प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पायलटों को सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित एवं जिम्मेदार एंबुलेंस संचालन तथा मरीजों को गोल्डन ऑवर के भीतर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के विषय पर विस्तृत जानकारी एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।क्लस्टर प्रशिक्षण में बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज एवं संतकबीरनगर जनपदों के पायलट भाग ले रहे हैं। परमहंस ने कहा कि एक एंबुलेंस पायलट केवल वाहन चालक नहीं, बल्कि जीवनरक्षक श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उसकी सतर्कता, अनुशासन और सही निर्णय कई बार किसी मरीज के जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.