उन्नाव, अप्रैल 27 -- औरास। ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरा सामद में कक्षा छह से 8 तक के छात्रों को स्मार्ट पढ़ाई संस्था की संस्थापक रिचा पांडेय की ओर से 21 से 28 अप्रैल तक स्मार्ट पढ़ाई का एक पायलट प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। इस पढ़ाई का उद्देश्य एससीईआरटी और एनसीईआरटी आधारित कंटेंट के माध्यम से छात्रों की पढ़ाई को अधिक रोचक और आधुनिक बनाना है। विद्यार्थियों को भूगोल, इतिहास , सामाजिक विषयों का अध्ययन, एनिमेटेड वीडियो, प्रजेंटेशन, क्विज इन्फोग्राफिक्स फ्लैश कार्ड आदि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कराया जा रहा है। रिचा पांडेय वर्तमान में विदेश आधारित कम्पनी में कार्यरत है तथा यूएई एवं जीसीसी देशों में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रशिक्षण देने वाली संस्था से भी जुड़ी है। यह भी पढ़ें- पायलट प्रोजेक्ट में आधुनिक तकनीक से छात्र हो र...