आगरा, अप्रैल 15 -- संजय प्लेस में पैदल चलने वालों की सुरक्षा और ट्रैफिक समस्या को देखते हुए फुटपाथों का सुधार किया जाएगा। नगर निगम को इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता केसी जैन ने मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पैदल चलने की सुविधा को नागरिकों का मौलिक अधिकार माना है। समिति ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि 14 किलोमीटर लंबा उत्तरी बाईपास 4 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है। इसका उद्देश्य भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकना था। लेकिन यह पूरी तरह सफल नहीं हुआ। एनएच-19 के जरिए भारी वाहन शहर से गुजर रहे हैं। इससे प्रदूषण और हादसों का खतरा बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने 1996 और 2006 में भारी वाहनों क...