फतेहपुर, फरवरी 4 -- फतेहपुर, संवाददाता। अयाहशाह विधानसभा के कोर्राकनक गांव में जिले का पहला पंचायत उत्सव की कवायद तेज हो गई है। जिसके लिए भूमि चिंहित करते हुए शासन को डीपीआर भेजा गया है। भवन का 1.41 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जाना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य पंचायतों में भी सुविधा पहुंचाई जाएगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद पंचायत उत्सव भवन के लिए 13 ब्लॉकों की एक एक पंचायत नामित किया गया था। जिसके तहत असोथर की कोर्राकनक गांव को चयनित करते हुए भूमि चिंहित की जा चुकी है। विभागीय जिम्मेदारों ने उत्सव भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराकर भेज दिया गया है। बता दे कि अधिकांश पंचायतों में गेस्ट हाउस जैसी सुविधा नहीं है। निजी टेंट और महंगे स्थानों के अभाव में गरीब बेटियों की शादी परेशानियों का कार...