हरदोई, मई 26 -- हरदोई। पायलट दिवस के अवसर पर महिला चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। अप्रैल 2025 से 2026 तक बेहतर कार्य करने वाले तीन एंबुलेंस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिले में संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा अपने त्वरित रिस्पांस के लिए जानी जाती है। किसी भी चिकित्सीय आपात स्थिति में इन सेवाओं का 24 घंटे निःशुल्क लाभ लिया जा सकता है। जिला प्रोग्राम मैनेजर अंकित वर्मा ने बताया कि चयनित कर्मियों ने समय पर रिस्पांस देने के साथ सेवाओं के संचालन में भी सराहनीय योगदान दिया है। यह भी पढ़ें- पायलट दिवस पर 102 व 108 एंबुलेंस कर्मी सम्मानित महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार ने सभी सम्मानित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मानित होने वालो...