पायलट ट्रेनिंग के नाम पर 14 लाख की ठगी
प्रयागराज, मार्च 27 -- सिविल लाइंस निवासी एक अधिवक्ता ने पायलट प्रशिक्षण संस्थान (जीएटीआई) पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। सरोजनी मार्ग स्थित सरस्वती अपार्टमेंट निवासी अधिवक्ता रोहित वर्मा का आरोप है कि उनके पुत्र ने 2019 में पायलट ट्रेनिंग के लिए करीब 14 लाख रुपये फीस जमा की थी, लेकिन संस्थान ने न तो प्रशिक्षण पूरा कराया गया और न ही फीस वापस की। संस्थान के अधिकारियों ने संपर्क करने पर अभद्रता की और धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.