नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- राजस्थान की सियासत में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला राजस्थान दौरा इसी रणनीति का संकेत दे रहा है। खास बात यह है कि इस दौरे की शुरुआत टोंक से हो रही है वह सीट जिसे कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में यह दौरा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की व्यापक चुनावी और संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा बन गया है।टोंक का चयन टोंक से दौरे की शुरुआत को भाजपा की 'टारगेटेड पॉलिटिक्स' के रूप में देखा जा रहा है। पायलट के प्रभाव वाले क्षेत्र में कदम रखकर भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि अब वह केवल अपने पारंपरिक मजबूत इलाकों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि कांग्रेस के गढ़ों में भी सीधी चुनौती देने को तैयार है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.