पीटीआई, नवम्बर 7 -- अहमदाबाद में इस साल हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना की स्वतंत्र जांच के लिए पायलट के पिता की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है। ड्रीमलाइनर विमान के पायलट सुमित सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और डीजीसीए को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने पायलट सुमित सभरवाल के 91 वर्षीय पिता पुष्कराज की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पायलट को दोष नहीं देना चाहिए, आपको (पायलट के पिता) अपने ऊपर बोझ नहीं रखना चाहिए। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में भी पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा, 'आप अपने पर बोझ मत रखिए। प्लेन क्रैश के लिए पायलट को दोष नहीं दिया जा रहा है। यह एक दुर्घटना थी। प्रारंभिक रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.