वाराणसी, सितम्बर 14 -- बाबतपुर (वाराणसी)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा विमान उड़ाने से पायलट के इनकार का यह दूसरा मामला है। बीते गुरुवार को भी मुंबई जाने वाला इंडिगो का विमान (संख्या 6ई 6544) के पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया था। हालांकि तब बोर्डिंग की तैयारियां ही चल रही थीं। यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में इंतजार कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, संबंधित पायलट की ड्यूटी का समय पूरा हो चुका था, जिसके कारण वह नियमानुसार आगे की उड़ान से पहले विश्राम चाह रहा था। ड्यूटी रोस्टर और प्रबंधन के बीच समन्वय की कमी से यह स्थिति उत्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- एक और पायलट ने विमान ले जाने से किया इनकार यात्रियों के कड़े विरोध और हंगामे से इंडिगो प्रबंधन ने दूसरे पायलट को हैदराबाद से बुलाया। एयरलाइंस के अधिकार...