पाकुड़, मार्च 30 -- पाम संडे पर श्रद्धालुओं ने खजूर की डालियों संग की प्रार्थना हिरणपुर, एक संवाददाता।प्रखंड के तोड़ाई स्थित लिटिल फ्लावर चर्च प्रांगण में रविवार को पाम संडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सुबह से ही चर्च परिसर में ईसाई समुदाय के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में खजूर (पाम) की डालियां लेकर प्रभु यीशु के स्वागत और आराधना में शामिल हुए। इस अवसर पर फादर एमानवेल मुर्मू, फादर चार्ल्स हांसदा तथा फादर थॉमस ने संयुक्त रूप से विशेष प्रार्थना सभा का संचालन किया। उन्होंने अपने संदेश में पाम संडे के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह दिन विनम्रता, प्रेम और त्याग का प्रतीक है तथा हमें प्रभु के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रभु यीशु के यरूशलेम ...