कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। प्रभु यीशु के अंतिम बार येरुशलम में प्रवेश की यादगारी पाम संडे यानी खजूर के रविवार के रूप में मनाई गई। सेंट फ्रांसिस जेवियर्स चर्च, सेंट थॉमस चर्च, न्यू लाइफ चर्च, दि गुड शेफर्ड चर्च, न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड और एलएलजेएम मेथोडिस्ट चर्च समेत अन्य चर्चों में खजूर की डालियों से आशीष दिया गया। गुड फ्राइडे से पूर्व अंतिम सप्ताह को मसीही हॉली वीक (पवित्र सप्ताह) के रूप में मनाते हैं। सेंट फ्रांसिस जेवियर्स चर्च में सुबह पल्ली पुरोहित फादर केके एन्टोनी ने अपने सहयोगी फादर एन्टोनी स्वामी और फादर अनिल माइकल के साथ खजूर की डालियों पर आशीष दिया। मसीही हाथों में खजूर की डालियां लिए चर्च में दाखिल हुए। यहां सिस्टर रंजना, सिस्टर रिया, सिस्टर रानी, सिस्टर सोनी, अजय बेनेडिक्ट, बीनू जैकब, नोएल जॉर्ज, स्टीफेन आदि मौजूद रहे।न्यू ल...