बरेली, मार्च 28 -- बरेली। बरेली चर्चेस एसोसिएशन की ओर से शनिवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी अनिल मैसी ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे मसीह समुदाय के लोग स्टेशन रोड स्थित मुक्तिफौज चर्च में एकत्रित होंगे। यहां से जुलूस निकाला जाएगा। जो कि सभी गिरजाघरों के पादरी, फादर, सिस्टर्स तथा मसीही अनुयायी और विश्वासी मुक्ति फौज चर्च से पासबानों की अगुवाई में यह जुलूस कचहरी, चौकी चौराहा और अयूब खान चौराहा होते हुए शाम साढ़े चार बजे क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च के प्रांगण में पहुंचेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...