पामा निवासी उदय सिंह के अध्यक्ष बनने पर खुशी
सहरसा, जून 9 -- पतरघट। टैक्सेशन बार एसोसिएशन प्रमंडल के द्विवार्षिक चुनाव के लिए वरीय अधिवक्ता उदय कुमार सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके पैतृक गांव पामा सहित प्रखंड क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। शिक्षाप्रेमियों ने कहा इनके अध्यक्ष बनने से एसोसिएशन काफी मजबूत और सशक्त होगा। जीत पर पूर्व जिप सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि इन्द्रभूषण सिंह इन्दु, अमरेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, सुनील कुमार चौहान, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. लक्ष्मण यादव, महाकांत यादव, बीरेंद्र यादव ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.