पिथौरागढ़, अप्रैल 26 -- गंगोलीहाट। पाभें के विष्णु मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कक्षा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पंडित ने मुख्य यजमान नन्द किशोर की विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराई। कथा व्यास पंडित देवकीनंदन भट्ट ने पहले दिन श्रीमद् भागवत महापुराण के माहात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि इस पुराण के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का संचार होता है। बाद में उन्होंने श्रद्धालुओं को धुंधकारी की मुक्ति की कथा, भगवान का गर्भस्थ बालक परीक्षित की रक्षा करना, माता कुन्ती का भगवान की स्तुति करना व भीष्म पितामह की मुक्ति के प्रसंगों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- प्रभु की भक्ति निस्वार्थ होनी चाहिए जिसमें कामना न हो : पूर्ति किशोरी इस दौरान कथा सुनने को लोगों की भीड़ जुटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...