पाबौ में सीएमओ ने किए 44 अल्ट्रासाउंड
देहरादून, मई 23 -- पौड़ी। जिले की पाबौ सीएचसी में सीएमओ ने 44 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए। सीएमओ पौड़ी डॉ. एसएम शुक्ला पाबौ अस्पताल में हर 15 दिन में मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने जा रहे है। अस्पताल के पीपीपी मोड़ से हटने के बाद से ही यहां मरीजो को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसके लिए मरीजों को पौड़ी से लेकर श्रीनगर के चक्कर लगाने पड़ रहे थे और उनका समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहा था। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थीं। वहीं अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बन्द पड़ी थी। पाबौ के चिकित्सा प्रभारी डॉ पंकज सिंह ने बताया कि सीएमओ ने अस्पताल में 44 अल्ट्रासाउंड किए हैं। हर दो सप्ताह में अब यहां मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.