पौड़ी, दिसम्बर 17 -- विकासखंड पाबौ की साधन सहकारी समिति लिमिटेड, ढिकवाली द्वारा पहली बार संयुक्त सहकारी खेती के तहत फ्लोरीकल्चर की शुरुआत कर एक प्रेरणादायी सफलता की कहानी लिखी गयी है। अक्टूबर माह से शुरू हुई इस अभिनव पहल में किसानों की सामूहिक भागीदारी ने खेती को परंपरागत ढर्रे से निकालकर आयवर्धन और व्यावसायिक संभावनाओं की ओर मोड़ा है। परियोजना के अंतर्गत अब तक गुलदावरी के 1190 बंच एवं ग्लेडियस के 2630 बंच की कटिंग कर दिल्ली और देहरादून की मंडियों में सफलतापूर्वक विपणन किया गया, जिससे समिति को 3.52 लाख की आय प्राप्त हुई है। वर्तमान में भी फूलों की कटिंग एवं विक्रय का कार्य निरंतर जारी है। इस संयुक्त सहकारी खेती से 41 किसान जुड़े हुए हैं, जो 183 नाली भूमि में फ्लोरीकल्चर कर रहे हैं। प्रथम चरण में 50 नाली भूमि पर गुलदावरी एवं ग्लेडियस की खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.