सिमडेगा, जून 13 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाबुड़ा गंझूटोली निवासी आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ कमला देवी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। बताया गया कि कमला देवी शनिवार की सुबह बीएलओ के कार्य के लिए अपने मतदान केंद्र जाने के लिए घर से निकली थी। इसी क्रम में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। इसी क्रम में कमला देवी की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ नईमुददीन अंसारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मेरी तोपनो, नैना कुमारी और पार्वती कुमारी उनके घर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...