पाबंदी के बावजूद शिप्रा नदी में नहाने पर दो का चालान
नैनीताल, मई 28 -- गरमपानी, संवाददाता। खैरना पुलिस की सख्ती और चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद शिप्रा नदी में लोग लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। नदी में नहाने और गोता लगाने के साथ ही कुछ लोग गंदगी फैला रहे हैं। इतना ही नहीं, पर्यटकों की ओर से नदी में जाकर अश्लील हरकतें भी की जा रहीं हैं। शिकायत पर निरीक्षण को पहुंची पुलिस ने नदी में नहाने पर दो लोगों का चालान काटा है।खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने शिप्रा नदी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। नदी किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं इसके बावजूद कुछ लोग लगातार आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। चौकी प्रभारी सतीश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने नदी में नहाने पहुंचे दो लोगों का चालान किया है। कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.