धनबाद, मार्च 16 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के गुहीबांध स्थित हीरक कैंप के गायत्री ज्ञान मंदिर प्रांगण में रविवार को पाप विमोचनी एकादशी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना में शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। मंदिर के संस्थापक बालगोविंद राम गुप्ता के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी। इस दौरान मां गायत्री, आचार्य श्रीराम शर्मा तथा वंदनीय माताजी भगवती शर्मा के चित्रों का पूजन किया गया। मौके पर बालगोविंद राम गुप्ता ने कहा कि विशेष तिथियों पर इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.